स्पोर्ट्स

वर्ल्ड कप LIVE- श्रीलंका के 6 बल्लेबाज हुए आउट, न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने लिए 3 विकेट

वनडे वर्ल्ड कप में कार्डिफ के सोफिया गार्डंस पर न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका के 6 विकेट गिर चुके है। दिमुथ करुणारत्ने और थिसारा परेरा क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी अब तक 3 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 1 ही ओवर में कुसल मेंडिस (0) और कुसल परेरा (29) को पवेलियन भेजा। लाहिरू थिरिमाने (4) भी पारी की दूसरी गेंद पर मैट हेनरी का शिकार बने थे।

न्यूजीलैंड की हालिया फॉर्म को देखते हुए श्रीलंका के खिलाफ उसका पलड़ा भारी माना जा रहा है। पिछले एक साल में उसने 14 वनडे खेले हैं। इनमें उसने 8 में जीत हासिल की है, जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का नतीजा नहीं निकला था।

वनडे में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच अब तक 98 मैच हुए हैं। इनमें से 48 में न्यूजीलैंड की टीम ने जीत हासिल की। श्रीलंका ने 41 मैच जीते। एक मैच टाई रहा, जबकि 8 मुकाबले बेनतीजा रहे। श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी जीत 31 दिसंबर 2015 को हासिल की थी। तब उसने नेल्सन के मैदान पर न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। उसके बाद से दोनों के बीच अब तक 5 वनडे हुए। इनमें से 4 में न्यूजीलैंड जीत हासिल करने में सफल रहा। एक मैच का नतीजा नहीं निकला।

सोफिया गार्डंस में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन सामान्य रहा है। उसने यहां 6 वनडे खेले। इनमें से 3 जीते और 3 हारे हैं। श्रीलंका यहां एक भी वनडे में जीत हासिल नहीं कर पाया है। न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों इस मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगे। न्यूजीलैंड ने 2015 वर्ल्ड कप का फाइनल खेला था। तब से उसने अब तक 77 वनडे खेले हैं। इनमें से उसे 43 में जीत हासिल हुई, जबकि 31 में हार का सामना करना पड़ा। उसने पिछले 5 में से 4 वनडे में जीत हासिल की है।

दोनों टीमें

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, कॉलिन मुनरो, टॉम लाथम, रोस टेलर, जेम्स नीशम, कॉलिन डीग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्युसन, मैट हेनरी।

श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, इसुरू उडाना।

Related Articles

Back to top button