अन्तर्राष्ट्रीय

वापस लौटना चाहता है माल्या ,बैंकों ने कहा लगेगा फ्रॉड का केस

नई दिल्ली: विजय माल्या अब भारत वापस आना चाहता है।जबकि वह 2016 मार्च में लंदन भाग गया था,और इसका शराब का कारोबारहैं | वही अपने खिलाफ चल रहे मुकदमें का सामना करने के लिए भी तैयार है। उसने बताया की वह बैंकों से लिया कर्ज को भी चुकाना चाहता है। यह खबर आयी है कि उसने भारतीय अफसरों से इस बारे में बातचीत भी किया है। माल्या पर 17 भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। ईडी के अफसरों ने कहा- माल्या को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा | वही इस समय माल्या लंदन में हैं, और वहां की कोर्ट में केस लड़ रहा हैं |

अगर वह प्रत्यर्पित कर दिया जाता है, तो भारत में सुनवाई के दौरान उसे जेल में रहना पड़ेगा। अफसरों ने बताया कि माल्या पर बैंक फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग और कर्ज का मुकदमा चल रहा है। अब तक यह रकम ब्याज समेत करीब 10 हजार करोड़ रुपए हो चुकी है। इसके बदले केंद्रीय जांच एजेंसी ने भारत में कोर्ट से माल्या की करीब 12,500 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने की इजाजत भी मांगी है। माल्या ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से संपर्क किया है। हालांकि, ईडी ने उसे किसी भी तरह की राहत देने का वादा नहीं किया। ईडी अफसरों का कहना है कि अगर वह लौट आता है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जबकि उसे एक-दो दिन बाद जमानत दी जा सकती है। वहीं माल्या को कानूनी प्रक्रिया का सामना भी करना होगा। ईडी ने बताया की अगर वह अपनी मर्जी से लौटता है, तो हम इमरजेंसी ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स जारी कर सकते हैं, और इसके बाद प्रत्यर्पण का मामला खत्म हो जाएगा। कुछ समय पहले माल्या ने कहा था, भारतीय बैंकों ने उसे ‘पोस्टर बॉय’बना दिया था ।

Related Articles

Back to top button