राज्यराष्ट्रीय

वाहन टक्कर में दो की मौत, 28 गंभीर रुप से घायल

accident logoनोएडाः घने कोहरे के कारण आज सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर 26 वाहन सीरीज में टकरा गये। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि 28 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह र्गेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय घने कोहरे के चलते एक कार में बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद उसके पीछे से आ रही पीएसी की ट्रक दूसरी बस व 22 कारें सीरीज में एक के बाद एक टकरा गयी। इस घटना में 28 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को ग्रेटर नोएडा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।इनमें से कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान आरएन सिंन्हा व एके दास की मौत हो गयी। वहीं 28 लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। इनमें से 6 लोगों की हालत अत्यन्त नाजुक बनी हुई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए इस भयानक हादसे के चलते काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button