उत्तर प्रदेश

विकास में भ्रष्टाचार सबसे बड़ी बाधा : रीता

जौनपुर: प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री डॉ0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि सूबे के विकास में सबसे बडी बाधा भ्रष्टाचार है। डॉ. जोशी ने यहां कहा कि सूबे के विकास में सबसे बडी बाधा भ्रष्टाचार है। इसके समूल विनाश के लिये सरकार कटिबद्ध है। भ्रष्टाचार की शिकायत सही पाये जाने पर संबंधित अधिकारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। कानून व्यवस्था में काफी सुधार है। भ्रष्टाचारी बख्शे नहीं जाएंगे, उनके साथ सख्त कार्रवाई की जायेगी। भूमाफियाओं को किसी भी हालत में बख्शा नही जाएगा। डॉ0 जोशी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को देशहित में बताते हुए कहा कि नई कर व्यवस्था के लागू होने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

उन्होंने कहा कि जीएसटी से देशवासियों को आर्थिक आजादी मिली है। नई व्यवस्था में भले ही शुरू में लोगों को कुछ परेशानियां हुई लेकिन निश्चित तौर पर यह देश को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जायेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी से कर चोरी की संभावना लगभग नहीं के बराबर होगी जिससे कच्चे और पक्के विलों के खेल पर लगाम लगेगी। इससे निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार पर अकुंश लगेगा और लेन-देन में अधिक पारदर्शिता आयेगी। डॉ0 जोशी ने कहा है की प्रदेश सरकार जनता के संरक्षण के लिये कृत संकल्पित है। कदाचारियों, भू-माफियाओं और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिये कोई जगह नहीं है। राज्य सरकार जनता की सेवा के लिये बनी है। विगत 15 सालों में गैर भाजपा की सरकारों ने प्रदेश को रसातल में भेजने के कगार पर लाकर छोड़ दिया था।

Related Articles

Back to top button