राष्ट्रीय

विजय-अमाला परिणय सूत्र में बंधे

vijay-amalaचेन्नई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अमाला पॉल यहां गुरुवार को पारंपरिक दक्षिण भारतीय तरीके से तमिल फिल्मकार विजय संग परिणय सूत्र में बंध गईं। तमिल फिल्मोद्योग की कई हस्तियों ने शादी समारोह की शोभा बढ़ाई। शादी के लिए अमाला ने लाल कांजीवरम साड़ी पहनी  जबकि विजय चमचमाती सफेद धोती और कमीज पहने हुए थे। नवदंपति गुरुवार शाम एक भव्य प्रीतिभोज का आयोजन करेगा  जिसमें अमाला फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए लिबास में नजर आएंगी। वह आम्रपाली और लुकास के जेवरों से अपने रूप को संवारेंगी। मणि रत्नम  जगपति बाबू  विक्रम  आर्या  बाला  जेयम राज  अब्बास  क्रिश  संगीता क्रिश और समुथीराकणी सहित फिल्मोद्योग से कई हस्तियां विवाह में पहुंचीं और नवदंपति को आशीर्वाद दिया। विजय और अमाला ने हाल में केरल में एक गिरिजाघर में सगाई की थी।

Related Articles

Back to top button