स्पोर्ट्स
विजेंदर सिंह की जीत का सिलसिला जारी, लगातार छठी जीत


बोल्टन: भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह की जीत का सिलसिला जारी है। उन्होंने पोलैंड के एंड्रजेज सोल्ड्रा को शुक्रवार को हरा कर लगातार छठी जीत हासिल की। 30 साल के भारतीय मुक्केबाज अब डब्ल्यूबीओ एशिया बेल्ट के लिए दिल्ली में रिंग में नजर आएंगे। उनके प्रतिद्वंदी का फैसला होना अभी बाकी है।