अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

अपहरण की गई नाबालिग लड़की मेरठ पुलिस ने एक घंटे के भीतर बरामद की

बरामद नाबालिग लड़की का नियमानुसार चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए उसको आशा ज्योति केन्द्र, मेरठ भेजा

Meerut Crime News: थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने अपहरण की गई नाबालिग लड़की को एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना परीक्षितगढ़ पर क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़की के अपहरण के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। लड़की के अपहरण मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी सकुशल बरामदगी के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित कर तलाशी शुरू की गयी। सीओ सदर देहात के निकट पर्यवेक्षण में थाना परीक्षितगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक घंटे के भीतर नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। बरामद नाबालिग लड़की का नियमानुसार चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए उसको आशा ज्योति केन्द्र, मेरठ भेजा गया।

Related Articles

Back to top button