उत्तर प्रदेश

विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद्, उत्तर प्रदेश की स्कॉलरशिप हेतु सीएमएस छात्रा चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की कक्षा 11 की छात्रा अनुष्का चंद्रा को विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद्, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रतिमाह रु. 2000/- की स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। अनुष्का को यह स्कॉलरशिप कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करने तक प्रदान की जायेगी। स्कॉलरशिप हेतु अनुष्का का चयन ‘प्रतिभा खोज परीक्षा-2017’ में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि ‘प्रतिभा खोज परीक्षा-2017’ में प्रदेश भर के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया तथापि प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने मेरिट लिस्ट में स्थान अर्जित कर स्कॉलरशिप की अर्हता अर्जित की। अनुष्का ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों के अलावा विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है।

शर्मा ने बताया कि छात्रों की नैसर्गिक प्रतिभा को सामने लाने हेतु सी.एम.एस. सदैव प्रयासरत है एवं इसी उद्देश्य हेतु छात्रों को विभिन्न सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रोत्साहित करता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। सी.एम.एस. की इसी अनूठी शिक्षा पद्धति के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button