अन्तर्राष्ट्रीय

विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र को पेरिस जलवायु समझौते को लेकर आधिकारिक तौर से नोटिस भेजा

अमेरिका विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र को पेरिस जलवायु समझौते को लेकर आधिकारिक तौर पर नोटिस भेजा है और कहा कि वह पेरिस जलवायु समझौते से बाहर हो जाएगा।  अमेरिका के विदेश मंत्रालय के द्वारा United Nations  को भेजी गई औपचारिक अधिसूचना में कहा गया है कि अगर अमेरिका के लिए इस समझौते की शर्तों में सुधार होता है तो वह बातचीत की प्रक्रिया में शामिल रहेगा। 

रणबीर कपूर से डर गए थे रणवीर सिंह, जानें किस…वजह से बदलना चाहते थे नाम

विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र को पेरिस जलवायु समझौते को लेकर आधिकारिक तौर से नोटिस भेजाबता दें कि अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को यह नोटिस ट्रंप के पैरिस जलवायु परिवर्तन से हटने के ऐलान के 2 महीने बाद जारी किया है।  हालांकि समझौते की शर्तों के अनुसार, अमेरिका इस समझौते से पूरी तरह से 4 नवंबर 2020 से पहले नहीं हट सकता। यह प्रक्रिया 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के कई हफ्ते बाद पूरी होगी। इसका मतलब यह है कि अमेरिका के अगले राष्ट्रपति पेरिस जलवायु समझौते में फिर शामिल हो सकते हैं।

बुरी आदतों से आपकी सेहत पर पड़ सकता है बहुत बुरा असर…

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने ट्रंप से आग्रह किया है कि वह 2015 के पेरिस जलवायु समझौते से अलग न हों और इस मुद्दे पर दोबारा विचार करें। पेरिस जलवायु समझौते के तहत धरती के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की कटौती करने का उद्देश्य है। बता दें  कि अमेरिका चीन के बाद ग्रीन हाउस गैसों का दूसरा सबसे बड़ा उत्सर्जक देश है। अमेरिका को पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से बाहर होने में कम से कम 3 साल का समय लगेगा। ट्रंप की जलवायु परिवर्तन समझौते से हटने के लिए काफी आलोचना हुई थी।

Related Articles

Back to top button