अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में मनाई गई दिवाली, 30 सांसद बने जश्‍न का हिस्‍सा

05-1446726801-diwali-washingtonदस्तक टाइम्स/एजेंसी: वाशिंगटन। अमेरिका के 30 से अधिक शीर्ष सांसदों ने प्रमुख भारतीय-अमेरिकियों के साथ यहां दिवाली का त्योहार मनाया, जो अमेरिका की राजधानी में मनाया गया सबसे बड़ा दिवाली उत्सव रहा। प्रतिनिधि सभा के भारतीय मूल के अमेरिकी सदस्य एमी बेरा ने इस उत्सव के दौरान कहा अमेरिका और भारत ने हमारे दोनों देशों को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए एक साझेदारी का निर्माण किया है। उन्होंने कहा भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग दोनों देशों के बीच संबंधों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। मैं वाशिंगटन में इस साल के दिवाली उत्सव को सफल बनाने के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं। पूरी दुनिया में करीब एक अरब लोग जबकि अमेरिका में 20 लाख से अधिक लोग इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। अलास्का से सीनेटर दान सुलीवान ने कहा यह भारतीय अमेरिकी समुदाय का उत्सव है। उन्होंने कहा भारतीय अमेरिकी समुदाय अमेरिकी सपने का प्रतीक है। उन्होंने साथ ही कहा कि वह अन्य सीनेटरों के साथ मिलकर दिवाली डाक टिकट के मुद्दे पर काम करेंगे। 

Related Articles

Back to top button