अन्तर्राष्ट्रीयमेरठराज्य

सियाल पेरिस व्यापार मेला में फैली भारत के बासमती की खुशबू

Meerut News : सियाल पेरिस के दौरान बासमती निर्यात विकास फाउंडेशन के स्टाल का उद्घाटन सचिव, खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय, भारत सरकार अविनाश जोशी, इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के चेयरमैन जावेद अशरफ़, अभिषेक देव, चेयरमैन एपीडा एवं डॉ. रितेश शर्मा, निदेशक बीईडी एफ के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
सियाल पेरिस दुनिया का प्रमुख व्यापार मेला
सियाल पेरिस दुनिया का प्रमुख व्यापार मेला है जो कि पार्क डे एग्ज़ीबिशन, विलेपिंटे, पेरिस में लगाया गया। जिसमे हिंदुस्तान के लगभग 100 निर्यातकों ने भाग लिया। विदित हो कि यूरोप भारतीय बासमती का एक प्रीमियम बाज़ार है और पिछले पाँच वर्षों में बासमती निर्यात चार गुना से ज़्यादा बढ़ गया है। बासमती निर्यात विकास फाउंडेशन के द्वारा भारतीय दूतावास पेरिस और अखिल भारतीय चावल निर्यातक संघ के सहयोग से एक बासमती प्रमोशनल एवं नेटवर्क कार्यक्रम का आयोजन सीएल पेरिस के द्वारा पेरिस, फ्रांस में किया गया। जिसमें यूरोप के विभिन्न देशों के आयातक और भारतीय निर्यातकों ने भाग लिया।
भारतीय बासमती के बारे में विस्तार से बताया
कार्यक्रम के दौरान बीईडीएफ के निदेशक डॉक्टर रितेश शर्मा ने अपने व्याख्यान में दुनिया भर के आयोजकों को भारतीय बासमती के बारे में विस्तार से बताया और यूरोप के मानकों पर खरा उतरने वाले एवं उत्तम गुरवत्ता बाले बासमती को आयात करने का आव्हान किया। कार्यक्रम में पेरिस में भारतीय दूतावास के सीनियर कौंसिल डॉक्टर शालिनी शाह एवं अजय भालोटिया ने अपना व्याख्यान दिया। जिस के बाद सभी आयातक और निर्यातकों ने आपस में चर्चा की और भारत से बासमती के आयात के ऑर्डर भारतीय निर्यातकों को दिए।

Related Articles

Back to top button