स्पोर्ट्स

जर्मनी में पी. वी. सिंधु हायलो ओपन बैडमिंटन के सिंग्‍लस फाइनल में पहुंची

नई दिल्ली ( दस्तक डेस्क) : हायलो ओपन 2026 के महिला सिंगल्स सेमीफाइनल में दो-बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने इतिहास रचते हुए फाइनल में जगह बना ली है। एक बेहद रोमांचक ऑल-इन-इंडियन मुकाबले में पीवी सिंधु ने भारत की ही 19 वर्षीय युवा सनसनी अनमोल खरब को सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से हरा दिया। सिंधु ने अपने अनुभव और आक्रामक खेल के दम पर अनमोल की चुनौती को ध्वस्त किया और लगातार दूसरे हफ्ते किसी बीडब्लूएफ (BWF) टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है।

फाइनल में अब सिंधु का सामना डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजासफेल्ड से होगा। लाइन होजमार्क कजासफेल्ड ने पहले सेमीफाइनल में उलटफेर करते हुए थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 28-26 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है।

यानी कल रविवार को खिताब के लिए सिंधु बनाम कजासफेल्ड का महा-मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं पुरुष सिंगल्स में भी भारत की उम्मीदें बुलंद हैं, जहां लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में फ्रांस के तोमा जूनियर पोपोव से लोहा ले रहे हैं। लक्ष्य ने कल क्वार्टर फाइनल में फिनलैंड के काले कोलजोनन को हराया।

Related Articles

Back to top button