उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

विधान सभा क्षेत्र उप चुनाव: कानपुर देहात के सिकंदरा में भाजपा के अजीत पाल बढ़त पर

कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी के विधायक रहे मथुरा पाल के निधन से रिक्त कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अजीत पाल शुरुआती मतगणना में बढ़त पर है। अजीत पाल स्वर्गीय मथुरा पाल के पुत्र हैं, इनको भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। विधान सभा क्षेत्र उप चुनाव: कानपुर देहात के सिकंदरा में भाजपा के अजीत पाल बढ़त पर

सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र उप चुनाव की मतगणना में तीसरे चक्र में भाजपा के अजीत पाल  को 8636, सपा की सीमा सचान को 5024 ,कांग्रेस के प्रभाकर पाण्डेय को 836 व निर्दलीय बउआ त्रिवेदी को 2664 मत मिले। पहले चक्र में ही अजीत पाल ने बढ़त बना ली थी। प्रथम चक्र में भाजपा के अजीत पाल को 2812, सपा की सीमा सचान को 1911,कांग्रेस के प्रभाकर पाण्डेय को 162 व निर्दलीय बउआ त्रिवेदी को 1474 मत मिले थे। 

सिकंदरा विधानसभा उपचुनाव में बउवा त्रिवेदी भी काफी प्रभावित कर रहे हैं। निर्दल बउवा को दूसरे राउंड 2462 वोट मिला था। कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा की मतगणना 28 राउंड में होगी। मतगणना का काम 14 टेबल पर हो रहा है। इस सीट पर 21 दिसंबर को मतदान हुआ था।

Related Articles

Back to top button