राष्ट्रीय

वी के सिंह बोले, ‘पैसे देकर हो रही अ‍सहिष्‍णुता पर बहस’

दस्तक टाइम्स/एजेंसी-
vk singhनई दिल्ली/लॉस एंजिल्स। बीजेपी में नेताओं के विवादित बयानों पर कोई लगाम नहीं लगा पा रहा। अब विदेश राज्‍यमंत्री वी के सिंह ने एक और बयान देकर नए विवाद को जन्‍म दे दिया है। सिंह ने कहा कि देश में पैसे देकर अ‍सहिष्‍णुता का माहौल पैदा किया जा रहा है। उन्‍होंने मीडिया पर भी निशाना साधा कि मीडिया पैसे लेकर इस पर बहस करा रही है। लॉस एंजिल्स में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत में असहिष्णुता पर जो बहस हो रही है वह ‘गैरजरूरी’ है। बिहार चुनाव के खत्म होते ही असहिष्णुता का मुद्दा भी खत्म हो गया है। इस मुद्दे पर बहस के लिए काफी पैसा बहाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार चुनाव से पहले यह जानबूझ कर किया गया। मीडिया पर भी उन्होंने हमला किया और कहा कि भारतीय मीडिया की कार्यप्रणाली पर वे टिप्पणी ही नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button