फीचर्डराजनीति

वोटों के ध्रुवीकरण में लगी सपा और भाजपा

800x480_image57793145उत्तरप्रदेश: उत्तरप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने सपा और भाजपा पर वोटों के धु्रवीकरण के प्रयास का आरोप लगाया है। वे इलाहाबाद में थे और कांग्रेस के प्रचार की तैयारियों में व्यस्त थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि सपा का शासन अराजक हो गया है। जिसके कारण डर का वातावरण है। सत्तारूढ़ पार्टी अपराधियों का संरक्षण करने में लगी है इतना ही नहीं सत्तापक्ष भ्रष्टाचार में लगा है। दरअसल राज बब्बर कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

कांग्रेस की यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा में निराशा का माहौल है। भाजपा के नेताओं को ही पीएम मोदी के नेतृत्व पर मलाल हो रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और भाजपा दोनों ही चुनाव से पहले सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का प्रयास करने में लगे हैं।

ये दोनों ही दल वोटों के धु्रवीकरण में लगे हैं। वे चुनावी सभा का लाभ उठाना चाहते हैं। लोगों को इस बात का ज़रा सा भी अहसास नहीं है। जनता कांग्रेस से उम्मीद लगा रही है और कांग्रेस प्रदेश को खुशहाल बनाने में सफल होगी।

Related Articles

Back to top button