राजनीति

वोट दिया AAP को जीती बीजेपी, सौरभ भारद्वाज ने दिया EVM में गड़बड़ी का लाइव डेमो

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का आज विशेष सत्र आयोजित हुआ। दोपहर में आयोजित हुए इस सत्र की शुरूआत राष्ट्रगान से हुई। राष्ट्रगान के बाद जैसे ही अध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने अपना स्थान ग्रहण किया सदन हंगामे से गूंज उठा। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर लैंड डीलिंग का आरोप लगाया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।

ये भी पढ़ें: CBI की शरण में कपिल मिश्रा, कहा : केजरीवाल से सीखा है लड़ना रुकुंगा नहीं

विधानसभा अध्यक्ष कई बार विजेंद्र गुप्ता को बैठने और शांत रहने की बात कहते रहे और कहा कि आपको यह बात रखने की अनुमति मैंने नहीं दी है। मगर इसके बाद भी वे अपनी बात सामने रखते रहे। ऐसे में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद स्पीकर ने उन्हें सदन की मर्यादा कायम रखने को कहा। कुछ देर हंगामा होता रहा इसके बाद मार्शल के द्वारा विजेंद्र गुप्ता को बाहर कर दिया गया। विजेंद्र गुप्ता ने खुद को बाहर करने को लेकर विधानसभा परिसर के बाहर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना दिया।

विधानसभा में विधायक अलका लांबा ने इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन में गड़बड़ी की बात कही और कहा कि इसे लेकर हम बताऐंगे कि किस तरह से ईवीएम में वोटों की गड़बड़ की जाती है। सदन में सौरभ भारद्वाज द्वारा ईवीएम में गड़बड़ का प्रदर्शन किया गया। सौरभ भारद्वाज ने लाइव डेमो देकर बताया कि  किस तरह से EVM में गड़बड़ी की जाती है। वे अपने साथ ईवीएम मशीन लेकर आए थे। साथ ही साथ उन्होने बताया कि सीक्रेट कोड के जरिए EVM में गड़बड़ी की जाती है।

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पत्नी को कोर्ट का समन

इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं ने विधानसभा सत्र से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर बैठक आयोजित की गई थी। उक्त बैठक में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और आशुतोष सीएम केजरीवाल के घर पहुंचकर उनसे मिले। आज सदन में विरोध करने के दौरान बाहर किए गए विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि आखिर वैज्ञानिक को ईवीएम देसे से कैसा डर, हमें ईवीएम देकर देखिए, उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम पर किसी ने सवाल क्यों नहीं किए। उन्होंने कहा कि हमारे पास सत्ताधारियों के भ्रष्टाचार को साबित करने के लिए दस्तावेज हैं।

Related Articles

Back to top button