अन्तर्राष्ट्रीय

शरीफ ने राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन के लिए श्रीलंका को सराहा

nfकोलंबो (एजेंसी)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने श्रीलंका को राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए बधाई दी है। शरीफ के यहां आने से पहले पाकिस्तानी उच्चायोग द्वारा जारी एक बयान में इस आशय की जानकारी दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा है कि राष्ट्रमंडल देशों की सरकार प्रमुखों (चोगम) बैठक के मौके पर अपने विशेष संदेश में शरीफ ने राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है  ‘‘राजपक्षे के नेतृत्व में राष्ट्रमंडल और मजबूत और सहयोगी बनकर उभरेगा।’’शरीफ ने जोर देकर कहा है कि एक लोकतंत्र और वैश्विक समुदाय के जिम्मेदार सदस्य होने के नाते पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के जरिए शांति के प्रोत्साहन और स्थायी आर्थिक एवं सामाजिक विकास के जरिए गरीबी उन्मूलन का काम करेगा।

Related Articles

Back to top button