ज्ञान भंडार

शहीद गुरसेवक का अंतिम संस्कार, पंजाब सरकार देगी पांच लाख व नौकरी

07_11_2016-7shaheedपुंछ सेक्टर में शहीद हुए तरनतारन के गांव वराना निवासी गुरसेवक का सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पिता बलविंदर सिंह ने बेटे के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

जेएनएन, तरनतारन। नियंत्रण रेखा पर पुंछ में शहीद हुए गुरसेवक सिंह का अंतिम संस्कार सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ उनके तरनतारन स्थित उनके पैतृक गांव वराना में किया गया। गुरसेवक सेना की 22 सिख लाई में थे। अगले साल फरवरी में गुरसेवक की शादी होनी थी। पंजाब सरकार ने शहीद के परिवार को पांच लाख रुपये व एक व्यक्ति को नौकरी देने की घोषणा की है।

इससे पूर्व शहीद गुरुसेवक का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके गांव पहुंचा पूरा वातावरण भारत माता की जय से गूंज उठा। सभी के चेहरे पर गुरसेवक की शहादत को लेकर गर्व का भाव दिख रहा था। लोगों की आंखे नम थी और पाकिस्तान के प्रति गुस्सा भी।

लोगों ने कहा कि अब भारत को आर-पार की लड़नी चाहिए। शहीद के पार्थिव शरीर पर प्रशासन की ओर से भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। शहीद के पिता बलविंदर सिंह ने बेटे के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। मां बलजीत कौर का रो-रो कर बुरा हाल था। वह बार-बार बेहोश हो रही थी।

Related Articles

Back to top button