अद्धयात्म

शादी के पहले हर लड़के के मन में उठते हैं ऐसे सवाल, आप भी जान ले नहीं तो फंस जायेंगे

शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा मोमेंट होता हैं. ये एक ऐसी चीज होती हैं जिसके बाद उस इंसान की लाइफ में ढेर सारे बदलाव आते हैं. जब भी कोई शादी करता हैं तो वो अपने लिए एक ऐसा पार्टनर चाहता हैं जिसके साथ ख़ुशी ख़ुशी पूरी ज़िन्दगी बिताई जा सके. हालाँकि आप ने कई बार देखा या सूना होगा कि शादी के पहले लड़कियां बड़ी कंफ्यूज रहती हैं और उसके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे होते हैं जो उसके शादी करने के निर्णय को डामाडोल कर देते हैं. लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सिर्फ लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी शादी के पहले काफी नर्वस रहते हैं. लड़कियों की तरह उनके मन में भी कई तरह के सवाल उठते रहते हैं.

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको कुछ ऐसे अहम सवालों से रूबरू कराने जा रहे हैं जो एक लड़के के मन में शादी के पहले आते हैं और जिसकी वजह से वो कंफ्यूज हो जाता हैं.

पहला सवाल: यदि कोई लड़का मेरिज कर रहा हैं तो वो इस बात को लेकर नर्वस हो जाता हैं कि पता नहीं उसकी होने वाली बीवी का असली नेचर कैसा होगा? क्या उन दोनों की आपस में पटेगी? क्या वो जीवनभर एक दुसरे के साथ हंसी ख़ुशी रह पाएंगे? दरअसल अरेंज मेरिज में लड़को को लड़की को गहराई से जानने का मौक़ा नहीं मिलता हैं जिसकी वजह से वो नर्वस हो जाता हैं.

दूसरा सवाल: यदि लड़के की लव मेरिज हो रही हैं तो वो लड़की को गहराई से जानता हैं और इस बात को लेकर निश्चिन्त रहता हैं कि हम दोनों अच्छे से रहेंगे. लेकिन ये लव मेरिज वाली लड़की घर वालो के साथ ठीक से घुल मिल पाएगी या नहीं इस बात को लेकर भी लड़के के मन में सवाल जरूर आते हैं. क्योंकि यदि ये लव मेरिज घर वालो की 100 प्रतिसत मर्जी से नहीं हुई हैं तो शादी के बाद घर में लड़ाई झगड़ो के चांस बढ़ ही जाते हैं.

तीसरा सवाल: कई लड़के लड़कियों के पुराने रिश्तों को लेकर भी नर्वस हो जाते हैं. शादी के पहले लड़की के कितने बॉयफ्रेंड थे? क्या शादी के बाद वो उनसे बात करना छोड़ देगी? या उनसे फिर भी कनेक्ट रहेगी? कहीं शादी के बाद उसे कोई धोखा तो नहीं मिल जाएगा? ये सभी बातें लड़को के कम में चलती रहती हैं.

चौथा सवाल: शादी के बाद कई सारी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं. आपका खर्चा डबल हो जाता हैं और फिर आपकी बीवी की सभी जिम्मेदारी आपकी होती हैं. शादी के बाद बच्चों का होना भी स्वाभाविक होता हैं. फिर उनकी भी जिम्मेदारियां आ जाती हैं. ऐसे में लड़के इतनी सारी जिम्मेदारियों से डर जाते हैं और उनका मन शादी से हटने लगता हैं.

पांचवा सवाल: लड़कियों की तरह लड़को को भी अपनी शादी को परफेक्ट तरीके से सेलिब्रेट करना पसंद होता हैं. ऐसे में वो शादी की तैयारियों को लेकर भी पहले से सोचने लगते हैं. खासकर कि वो शादी में क्या पहेनेगे और कैसी हेयर स्टाइल रखेंगे इत्यादि.

Related Articles

Back to top button