राज्यराष्ट्रीय

शारदा नहर में बहा किशोर

sharda naharबहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी नहर में भैंस को नहलाने गया एक किशोर की डूब कर मौत हो गयी। किशोर का शव बरामद नही हो सका था। प्राप्त सूचना अनुसार चफरिया निवासी सर्वेश (15) पुत्र नन्द किशोर शाम को कैलाशपुरी नहर में भैंसों को नहलाने गया था। भैंसो को नहलाने के बाद किषोर गर्मी होने के कारण खुद भी नहाने लगा और पैर फिसलने से गहरे पानी में जा डूबा। देर रात तक किशोर के शव की तलाश गोताखोरांे द्वारा की जा रही थी। लेकिन कोई कामयाबी हाथ नही लग सकी थी।

Related Articles

Back to top button