राज्यराष्ट्रीय

शाहजहापुर में चलता मिला गोकशी का धंधा, बवाल

01 (1)शाहजहापुर। शाहजहापुर कोतवाली पुलिस ने शिवसेना की महिला शाखा की प्रमुख की सूचना पर वाजिदखेल मुहल्ले में एक हाते में छापा मारकर कई कुंटल प्रतिबंधित मास बरामद किया। मास पकडे जाने की सूचना पाकर विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा काटना शुरू कर दिया। शहर के प्रवेश मार्ग गर्रा पुल पर हिंदू संगठन के लोगों ने जाम लगा दिया। इसके बाद सासद कृष्णाराज वहा पहुंची। करीब 11 बजे सासद के लौटने के बाद उत्तेजित लोगों ने कई चारपहिया वाहनों में तोडफोड़ की। एक चारपहिया वाहन व एक दोपहिया को आग के हवाले कर दिया। साप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति बनने पर डीएम व एसपी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। शहर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। डीएम ने मजिस्टेटी जाच के आदेश दिए हैं। संबंधित दारोगा व सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

 लोगों ने बताया कि गर्रा पुलिस चौकी से चंद कदम दूर गौमांस का यह धंधा कई साल से चल रहा है। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को भी थी। लेकिन पुलिस को इस अड्डे से मोटी कमाई हो रही थी। सट्टे की तरह मांस के इस धंधे को संरक्षण देने के लिए कोतवाली पुलिस को हर महीने मोटी रकम मिल रही थी। अगर रात में पब्लिक ने हंगामा न किया होता, तो पुलिस मांस की इतनी बड़ी खेप को सकुशल निकलवा भी देती। रात में पुलिस इस तिकड़म में लगी भी रही, लेकिन पुलिस की कार्यशैली से वाकिफ लोग चौकन्ने बने रहे। सुबह परिसर में खड़ीं कारों को हटाने के लिए समझौता भी होता रहा, लेकिन दाल नहीं गली।

Related Articles

Back to top button