स्वास्थ्य

शुगर की समस्या में फायदेमंद है करौंदे का जूस, और भी है कई फायदे, जानिए

प्राकृतिक चीजों का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। करौदें में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होने के साथ-साथ pH 2.3 से 2.5 होता है। इसके अलावा करौंदे के जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। यह जूस विटामिन ए, एस्कॉर्बिक एसिड और ऊर्जा से भरपूर होता है। इस जूस का सेवन करने से एनीमिया, कब्ज, पाचन संबंधी समस्याएं आदि नहीं होती है।

करोंदे के फायदे:

करौंदे का जूस पीने से ब्लड मे शुगर का स्तर कम हो जाता है जिससे डायबिटीज होने का खतरा नहीं रहता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन बढ़ने का खतरा नहीं रहता है।

करौंदे के जूस में पर्याप्त मात्रा में आयरन होता है इसलिए यह जूस पीने से रक्त में हिमोग्लोबिन कम नहीं होता है और ना ही एनीमिया होने की समस्या पैदा होती है।

करौंदे का जूस शरीर के टॉक्सिन्स निकालने में मददगार होता है। इस जूस का सेवन करने से लिवर, किडनी आदि शरीर के महत्वपूर्ण अंग डिटॉक्स हो जाते हैं और खून साफ होता है।

करौंदे के जूस में विटामिन सी और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। जिसकी वजह से करौंदे के जूस का सेवन करन से शरीर की सूजन कम हो जाती है।

Related Articles

Back to top button