जीवनशैलीस्वास्थ्य

संडे हो या मंडे रोज खाएं अंडे

जानिए , अंडे खाने के गजब फायदे
दोस्तों आज हम आपको बताने जा रहे है अंडे के बारे में जिसे खाने के अनेक फायदे है। संडे हो मंडे रोज खाएं अंडे ये तो अपने सुना ही होगा। अगर आप अंडे खाते हैं तो यह आपके लिए अच्छी बात है पर अगर आप अंडे नहीं खाते हैं तो अंडे खाने के फायदे के गुणों को जानकर आप भी इसको खाने लगेंगे।
सुबह का नाश्ता पूरे दिन की डाइट में सबसे अहम भूमिका निभाता है और अगर आपके नाश्ते का हिस्सा अंडा हो तो बात ही क्या। अंडे के सेवन से न सिर्फ सर्दियां बल्कि हर मौसम में फायदा मिलता है। हर खाद्य पदार्थ की ही तरह पकाया गया अंडा भी कुछ पोषण खो देता है। यदि आप कच्‍चा अंडा खाते हैं तो आपको उसमें मौजूद Vitamin D, Omega 3, Biotin, Zinc, Protein, Cholesterol और अन्‍य पोषक तत्‍व मिलेंगे, जो पकाए गए अंडे में कम हो जाते हैं।
अंडे को Protein, calcium और omega-3 fatty acids  का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। अंडे के सेवन से मांसपेशियां को मजबूत करने में फायदेमंद हैं omega-3 fatty acids से शरीर में अच्छेश कोलेस्ट्राल यानि HDL का निर्माण होता है इसके अलावा Calcium से दांत व हड्डियां मजबूत होती हैं।
अंडे के सफेद भाग में Albumin नामक Protein भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सुबह के समय शरीर को इस Protein की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए अगर आप रोज नाश्ते में अंडे का सेवन करेंगे तो शरीर को भरपूर मात्रा में Protein मिलेगा।
अंडे खाने से आपके शरीर को जरूरी Amino acids मिलता है जिससे शरीर का स्टैमिना बढ़ता है।अंडे में Vitamin A पाया जाता है जो बालों को मजबूत बनाने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
अगर आप रोज सुबह उठने में आलस का अनुभव करते हैं तो अंडे का सेवन आपके लिए बहुत जरूरी है। अंडा एक बेहतरीन Energy Booster है। रोज सुबह नाश्ते में इसे लेने से आपको पूरे दिन की ऊर्जा मिलेगी। इसके पीले भाग में Healthy Fat होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं।
अंडे में मिलने वाला Folic acid व Vitamin B12 स्तन कैंसर से बचाता है। Vitamin B12  दिमागी प्रक्रिया में मदद करता है और स्मरण शक्ति बढ़ाता है। अंडे का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। अंडे में Colline नामक तत्व होता है जो मस्तिष्क की निर्णय लेने में सहायता करता है। इसके अलावा, रोज अंडा खाने से आपकी याददाश्त अच्छी होती है। यही वजह है कि बच्चों के लिए नाश्ते में अंडे का सेवन बेहद आवश्यक माना जाता है।
गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में अंडे को जरूर शामिल करना चाहिए यह भ्रूण के विकसित में मदद करता है।

Related Articles

Back to top button