फीचर्डराष्ट्रीय

सत्याग्रह के बाद पत्रकारों को ठीक से समझी :करीना कपूर

st1मुंबई । बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री करीना कपूर ने कहा है कि सत्याग्रह में वह पत्रकार की भूमिका निभाने के बाद पत्रकारों को ठीक तरह से समझने लगी है।
करीना कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म सत्याग्रह में एक तेज तर्रारटीवी पत्रकार की भूमिका निभायी है। करीना कपूर ने कहा..इस फिल्म में पत्रकार की भूमिका निभाकर मैंने जाना कि पत्रकारों को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पत्रकारों को कई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ता है.यह बेहद मुश्किल काम है। करीना कपूर ने कहा ..सत्याग्रह में काम करने के बाद पत्रकारों केप्रति मेरे मन में सम्मान काफी बढ़ गया है। मेरा मानना है कि आज मीडिया ही देश की आवाज है। सही जानकारी के लिये हम सब को मीडिया पर हीं निर्भर रहना पड़ता है। इस फिल्म में मेरी भूमिका काफी रोचक है और मैने फिल्म में सत्याग्रह कर रहे लोगो की आवाज को दूर-दूर तक पहुंचाने का काम किया है। ृ उल्लेखनीय है कि प्रकाश झा के निर्देशन में बनी सत्याग्रह में करीना कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन. अजय देवगन. अमृता राव. अर्जुन रामपाल और मनोज वाजपेयी की मुख्य भूमिका है। सत्याग्रह 3० अगस्त को प्रदर्शित होगी।

Related Articles

Back to top button