ज्ञान भंडार

सपने में खुद को रोता हुआ देखने का मतलब क्या जानते हैं?

इंसान जब दिन भर का थका-हारा रात को चैन की नींद लेता है, तो उसे सपने में कई तरह की चीजें देखने को मिलती हैं। वैसे तो सपने हर इंसान को आते हैं, सिवाये जो जन्मजात अंधे होते है सिर्फ यही लोग सपनों से वंचित रहते हैं। शास्त्र की अगर मानें तो सपने का ताल्लुक इंसान के भविष्य से ही होता है। यह इंसान को किसी न किसी घटना होने के संकेत देते हैं, जिसमें से कुछ लोग सपने को मानव जीवन की मात्र एक क्रिया समझ कर अनदेखा कर देते है। लेकिन शास्त्र की अगर माने तो सपनों का मानव जीवन में बड़ा ही महत्व होता है। आज हम आपसे एक ऐसे ही खास सपने के बारे मेें चर्चा करने वाले हैं, जहां पर हम जानेंगे कि अगर आप सपने में खुद को रोता हुआ देखते हैं, तो भविष्य में इसका आप पर क्या असर हो सकता है? सपने में खुद को रोता हुआ देखने का मतलब क्या जानते हैं?

सपने में खुद को रोते हुए देखना शुभ माना जाता है। कहा जाता है खुद को सपने में रोते देखना असल जिंदगी में मान-सम्मान पाने का सूचक होता है। ऐसा सपना संकेत देता है कि आपके मौजूदा हालात बदलने वाले हैं। साथ ही मान-सम्मान बढ़ने वाला है।

सपने में खुद को रोता हुआ देखना दीर्घायु होने का संकेत होता है। लेकिन अगर आप किसी को रोता हुआ देख रहे हैं, तो यह अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आप जीवन में किसी का सहारा चाहते हैं। सपने में किसी को रोता हुआ देखने से मानसिक शांति मिलती है।

Related Articles

Back to top button