अपराध

सपा नेता के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और चित्रकूट पूर्व सपा जिला उपाध्यक्ष गुलाब खान के खिलाफ शुक्रवार को रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला जल निगम कार्यालय की कर्मचारी है।
demo_1484906125
 चित्रकूट के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गुलाब पर महिला ने यौन शोषण कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा कोतवाली में लगा हुआ है। सपाइयों का कहना है कि महिला झूठा आरोप लगा रही है। 
 

Related Articles

Back to top button