टॉप न्यूज़ब्रेकिंगराष्ट्रीय

समय से सम्पन्न होगा लोकसभा चुनाव : चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा


लखनऊ : मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने साफ किया कि देश में लोकसभा चुनाव 2019 समय से ही होंगे। लखनऊ में उन्होंने तीन दिन तक जिलों व मंडल के शीर्ष प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद आज केंद्र सरकार के तमात अधिकारियों के साथ बैठक की। तीन दिनी लखनऊ दौरे के अंतिम दिन आज उन्होंने योजना भवन में मीडिया से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा के चुनाव समय से होंगे। उन्होंने चुनाव की तारीख आगे बढऩे की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है और हम समय से ही चुनाव कराएंगे। उन्होंने आज लखनऊ में केंद्र सरकार के सभी शीर्ष अधिकारियों के साथ सुरक्षा बल के जिम्मेदार लोगों से साथ बैठक की। इसमें उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार भी मौजूद थे। अरोड़ा ने बताया कि आज सुबह जितने भी सेंट्रल एजेंसी है उनके अधिकारियों के साथ बैठक हुई। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों के साथ एसपी, एडीजे और संभागीय आयुक्तों के साथ बैठक की। सभी दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बात हुई है। इस प्रेस वार्ता में चीफ इलेक्शन कमिश्नर सुनील अरोड़ा के साथ इलेक्शन कमिश्नर अशोक लवासा व सुशील चंद्रा भी मौजूद थे। सुनील अरोरा ने लखनऊ में राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभाग के अधिकारियों और सरकार के शीर्ष अधिकारियो के साथ बैठक की थी। देश में सबसे ज्यादा सीटों वाले उत्तर प्रदेश के बारे में बात करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि यूपी एक राज्य नहीं देश है। यहां सांप्रदायिकता, जातिवाद, कानून व्यवस्था और बाहुबल चुनाव कराने की चुनौतियां हैं, लेकिन हमारी तैयारियां चुनाव को सफल बनाने के लिए पूरी हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने सबसे पहले राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में यूपी के मुख्य सचिव, यूपी पुलिस के डीजीपी के साथ कई अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बैठक में जातिगत भाषणों पर रोक, राजनीतिक दलों ने खर्चे की समय तय करने की मांग, कानून व्यवस्था के साथ-साथ चुनाव प्रभावित करने वाले तरीकों पर ध्यान दिए जाने को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लोकसभा के साथ ही साथ विधानसभा चुनावों में ईवीएम को फुटबॉल बना दिया गया है। अगर रिजल्ट अच्छा है तो ईवीएम अच्छी है अगर रिजल्ट खराब है तो ईवीएम खराब है। उन्होंने कहा कि इस बार प्रत्याशियों को अपनी पांच वर्ष की आय का विवरण देना होगा। जिसमें स्वयं, पत्नी, बच्चों (बेटा-बेटी) सभी की संपत्ति का विवरण देना होगा। अब पहली बार ऐसा हो रहा है कि विदेश की संपत्ति का विवरण भी देने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें पैन कार्ड के साथ शपथ पत्र में देना होगा। इसकी आयकर विभाग से जांच कराई जाएगी। इसमें विसंगतियां मिलने पर इसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ पर पानी टॉयलेट शेड बिजली की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। इसे और बेहतर किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने हमें आश्वासन दिया है कि ज्यादातर गैप को हम जल्द ही पूरा कर लेंगे मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट कमेटी में एक एक सोशल मीडिया एक्सपर्ट को भी शामिल किया जाएगा। चुनाव के दौरान धार्मिक उन्माद वाले भाषणों पर उन्होंने कहा कि मैंने पिछले दिनों जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था उनकी जानकारी ली है। इसके साथ ही कल जनप्रतिनिधियों के साथ भी हमने बैठक की थी। उन लोगों ने जातिवाद फैलाने पर चुनाव रोकने की सलाह दी थी। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम न होने की शिकायत आम होने की भी बात कही है।

Related Articles

Back to top button