उत्तर प्रदेशफीचर्ड

समलैंगिक सहेलियां बोलीं- नहीं रह सकतीं एक दूसरे के बिना, ज़हर खाने की दी धमकी

l_unnamed-(1)-1471149275पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में समलैंगिक संबंधों का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां घर से भागने की फिराक में जुटी दो समलैंगिक लड़कियों को उनके परिजनों ने दबोच लिया। दोनों को लेकर परिजन जब थाने पहुंचे, तो यहां भी लंबा ड्रामा हुआ। 

पुलिस के सामने दोनों लड़कियां आपस में शादी करने पर अड़ गईं। वह बोलीं, शादी करेंगी तो एक साथ, वरना दोनों जहर खाकर जान दे देंगी। पुलिस ने जैसे-तैसे दोनों को समझाया और उनके परिजनों के साथ वापस भेज दिया। 

दरअसल, मलियाना और न्यू किशनपुरा इलाके की दो लड़कियां जैन नगर के एक स्कूल में पढ़ती हैं। बताया जा रहा है कि दोनों समलैंगिक हैं और एक-दूसरे से प्रेम करती हैं।  

थाने में जहर खाने की धमकी

शुक्रवार सुबह वह दोनों घर से भागने की फिराक में थीं। घर से कुछ ही दूरी पर परिजनों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों लड़कियों के परिजन उन्हें लेकर टीपीनगर थाने पहुंच गए। 

थानाधिकारी के सामने दोनों लड़कियां आपस में शादी करने पर अड़ गईं। बोलीं, हम घर नहीं जाएंगे। हमें एक-दूसरे से शादी करनी है। दोनों ने यहां तक कह दिया कि वह एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकती। यदि उन्हें अलग करने की साजिश की गई तो वह जहर खाकर जान दे देंगी।

कई बार घर से भागने की कोशिश

दोनों के अड़े रहने पर पुलिस और परिजनों के होश उड़ गए। दोनों को जैसे-तैसे मनाया गया। एसएचओ ने दोनों को जैसे-तैसे उनके परिजनों के हवाले कर दिया। हालांकि जाते-जाते वह कह रही थीं कि घर पर हमें कितने दिन रोक पाओगे? बहरहाल, परिजन उन्हें लेकर घर चले गए हैं। परिजनों के मुताबिक, दोनों लड़कियां पहले भी कई बार घर से भागने की कोशिश कर चुकी हैं। 

 
 

Related Articles

Back to top button