अन्तर्राष्ट्रीय

समुद्री गश्ती बोइंग विमान से पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता दोगुनी

pandवाशिंगटन (एजेंसी)। भारत ने बोइंग कंपनी से दूसरा समुद्री गश्ती विमान पी-8आई प्राप्त कर लिया है। इससे देश की लंबी दूरी की समुद्री गश्त और पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता दोगुनी हो जाएगी। भारत के लिए आठ पी-8आई विमानों का निर्माण कर रही बोइंग कंपनी के अनुसार विमान अत्याधुनिक सेंसर और अन्य प्रौद्योगिकी से लैस है। इसके साथ ही पूरी दुनिया में इसके आपूर्ति अड्डे हैं। पहला पी-8आई विमान भारत को मई में हासिल हुआ था। बोइंग के अगली पीढ़ी के विमान बोइंग 737 पर आधारित पी-8आई विमान अमेरिकी नौसेना के लिए विकसित पी-8ए विमान का एक भिन्न रूप है। बोइंग पी-8आई के कार्यक्रम प्रबंधक लीलेंड व्हाइट ने कहा कि दोनों विमान भारतीय नौसेना के रजाली केंद्र में होंगे। परीक्षण के दौरान विमान के परिणाम काफी बेहतर रहे।

Related Articles

Back to top button