फीचर्डराजनीति

सरकार की उपलब्धियों पर लड़ेंगे चुनाव: शिवपाल सिंह यादव

shivpal-26-09-2016-1474886868_storyimageसाढ़े चार साल सपा सरकार चलने के बाद हाल ही में समाजवादी परिवार में ऐसा घमासान छिड़ा, जिसकी आंच अभी भी शांत होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ युवा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन व नारेबाजी से नाराज सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव अब पार्टी में अनुशासन पर जोर दे रहे हैं। गड़बड़ी करने वालों पर गाज गिरने का सिलसिला जारी है।

नवनियुक्त सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अब संगठन में बदलाव कर उसे और चुस्त दुरुस्त करने में लगे हैं। शिवपाल का कहना है कि अनुशासनहीनता सहन नहीं होगी, चाहे कोई कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। वह नहीं मानते कि पार्टी की घमासान से चुनाव तैयारियों पर कोई असर पड़ा है या कोई नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि अखिलेश के कामों के बल पर चुनाव लड़ेंगे और फिर सरकार बनाएंगे।

पेश हैं मौजूदा हालात व भविष्य की योजनाओं पर बातचीत के प्रमुख अंश

नेता जी के संघर्षों को समझने वाले आचरण ठीक रखेंगे
-जो लोग लोहिया और नेताजी के संघर्ष को समझते हैं, वह इस तरह का आचरण नहीं कर सकते हैं। नेताजी सबकी बात सुनते हैं। पर, कुछ लोग अपनी तारीफ सुनना चाहते हैं। बहुत पहले बात चली थी कि पार्टी में उसी को आगे बढ़ाया जाए जो पहले पार्टी में दस साल काम करे। उसी को टिकट व पद मिले।

जिसे पैसा कमाना है पार्टी छोड़ दे
-कार्यकर्ता कहां बंटे दिखते हैं। कुछ थोड़े लोग हैं जो गड़बड़ हैं। अब जो अनुशासनहीनता करेगा उस पर तो कार्रवाई करेंगे। जो जमीन पर अवैध कब्जा करेगा, चाहे वे कितना बड़ा क्यों न हो, उसको कैसे छोड़ दिया जाए। नेताजी कई बार कह चुके हैं जिसको पैसा कमाना है वह व्यापार करे। पार्टी का पद छोड़ दे।

सपा को कोई नुकसान नहीं
-हाल में जो कुछ हुआ, वह अब खत्म है। पार्टी को कोई नुकसान नहीं हुआ। विधानसभा चुनाव पूरी पार्टी एकजुट होकर लड़ने जा रही है। जहां तक बर्खास्त नेताओं की बात है तो उनके बारे में नेताजी ही फैसला करेंगे।

सिटिंग विधायकों पर नेता जी करेंगे फैसला
-हमने 172 सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए हैं। बाकी पर जल्द प्रत्याशी तय हो जाएंगे। अब र्सिंटग विधायकों पर संसदीय बोर्ड व नेताजी फैसला लेंगे। टिकट वही पाएगा जो जिताऊ व लॉयल होगा। इतना कह कर शिवपाल अर्थपूर्ण तरीके से मुस्कुरा दिए।

प्रदेश में अगली सरकार भी सपा बनाएगी
-अब संगठन को ठीक करेंगे। लोगों से बातचीत कर काम शुरू कर दिया है। जिलों के पदाधिकारियों से बातचीत कर मेहनती व अच्छे कार्यकताओं को आगे बढ़ाया जाएगा। मजबूत संगठन के बल पर अखिलेश सरकार के विकास के कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और अगली सरकार सपा ही बनाएगी।

 
 
 

Related Articles

Back to top button