फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

सरकार के तीन सााल पूरे होने पर मनाया जश्न

akhilesh governmentलखनऊ : समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी की सरकार के तीन साल पूरे होने पर आज प्रदेश भर में समाजवादी कार्यकर्ताओं, नेताओं तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने समारोह आयोजित कर सरकार को कुशल नेतृत्व देने तथा प्रदेश में विकास की गंगा बहाने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बधाई दी। समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय में युवा एव महिलाओं ने बड़ी संख्या में आकर ढोल-नगाड़े की धुन तथा पुष्प वर्षा के साथ इस दिन को ‘‘विकास दिवस’’ के रूप में मनाया तथा अखिलेश यादव को ‘विकास पुरूष‘ की संज्ञा दी। विभिन्न जनपदों से मिली सूचनाओं के अनुसार समाजवादी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर जगह जगह कार्यकर्ताओं ने बैठकें, सभाएं और जुलूस निकालकर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनसामान्य को दी। जगह-जगह शासन की उपलब्धियों की पुस्तिकाएं भी वितरित की गई। सभी जिला मुख्यालयो में यह संकल्प लिया गया कि वर्ष 2012 की तरह सन् 2017 में भी अखिलेश यादव के नेतृत्व में बहुमत की सरकार बनवाएंगे।
समाजवादी पार्टी कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित युवाओं एवं महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने जनहित की और समाज के सभी वर्गो के कल्याण की तमाम योजनाएं क्रियान्वित की है। उनके कामों की विरोधी भी अब प्रशंसा करते हैं। आज से हम उन्हें संबोधन में ‘‘विकास पुरूष’’ कहेंगे। गोप ने पिछली बसपा सरकार के समय के जोर जुल्म का स्मरण कराते हुये कहा कि तब नौजवानों और महिलाओं ने संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई थी। अखिलेश यादव ने क्रांति रथ से पूरे प्रदेश का दौरा कर जनता से सीधा सम्पर्क साधा था, जिसके फलस्वरूप प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनी। उन्होंने कहा लेकिन हमे 3 वर्ष पर ही संतोष नहीं करना है बल्कि पं0 बंगाल की माक्र्सवादी सरकार का रिकार्ड भी तोड़ना है। 2017 में तो प्रदेश में फिर बहुमत से समाजवादी पार्टी सरकार बनेगी ही।

Related Articles

Back to top button