फीचर्डराष्ट्रीयलखनऊ

सरकार ने दी है यूपी में दंगों की खुली छूट- अमित शाह 

amit shah_Fलखनऊ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कार्यकर्ताओं से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया और कहा कि संगठन को मजबूती और मौजूदा सरकार के सामने संघर्ष के जरिए उत्तर प्रदेश में पार्टी की सरकार की बनाने में जुट जाएं। शाह ने यूपी सरकार पर करारा हमला बोला और कहा कि प्रदेश सरकार ने दंगों की खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कानून-व्यवस्था की हालत के लिए भी अखिलेश सरकार पर निशान साधा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखा है। उनके इस सपने को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश को भाजपा युक्त करना बहुत जरूरी है। उन्होंने आज लखनऊ में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के कार्यकर्ताओं को श्रेय दिया और उनका अभिनंदन कर आभार जताया और यूपी में सरकार बनाने तक कार्यकर्ताओं से लगातार काम करते रहने की अपील की। इसके पूर्व भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे अमित शाह का नवाबी नगरी में भव्य स्वागत किया गया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी से लेकर प्रदेश भाजपा मुख्यालय, विधानसभा मार्ग तक सड़क के दोनों ओर जगह-जगह स्वागत मंच और स्वागत द्वार बनाए गए थे। अमित शाह सुबह दस बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकात बाजपेयी समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। शाह के लखनऊ आगमन को लेकर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम थे। शाह 10रू30 बजे हवाई अड्डे से सड़क मार्ग पर आए तो चिल्लावा पर उनका स्वागत किया गया। कानपुर रोड पर जगह-जगह स्वागत के इंतजाम किए गए थे। विधान सभा भाजपा मुख्यालय पर वह बारह बजे पहुंचे, जहा पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। शाह के आगमन को लेकर शहर की उन सड़कों को स्वागत द्वार तथा होर्डिंग से सजाया गया था, जहा-जहा से उनका काफिला गुजरना था। अमित शाह आज पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद शहर में होने वाले कई आयोजन में भाग लेंगे। उनकी उत्तर प्रदेश के गवर्नर राम नाईक से मुलाकात भी होनी है।

Related Articles

Back to top button