उत्तर प्रदेश

सरोजनी अग्रवाल ने दिया SP को झटका, इस्तीफा देकर BJP में हुई शामिल

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को एक और जोर का झटका लगा है। सपा की एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद ही वह आज रीता बहुगुणा जोशी की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के एमएलसी बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह भी समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। सरोज‌िनी अग्रवाल साल 2009 में सपा से एमएलसी चुनी गई थीं। वह सपा कार्यकाल के दौरान पार्टी में कई अहम पदों पर भी रह चुकी हैं। बताया जा रहा है कि सरोजनी अग्रवाल सपा दिग्गज आज़म खान की करीबी रही हैं। रीता बहुगुणा जोशी और मंत्री महेंद्रसिंह ने एमएलसी सरोजिनी अग्रवाल को पार्टी में शामिल करवाया। इसके अलावा सपा के दो एमएलसी भी भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button