अद्धयात्मफीचर्डराष्ट्रीय

साईं बाबा से जुडी ये 8 बातें नहीं जानते होंगे आप

‘सबका मालिक एक’

साईं बाबा से जुडी आस्था के आगे आज दुनिया नतमस्तक है। हर साल शिरडी में लाखों भक्तों की भीड़ जिस प्रकार जुटती है आप अंदाजा लगा सकते है की साई बाबा की महिमा कितनी अपरम्पार है। भक्तों को विश्वास है की जो भी साईं बाबा के ऊपर विश्वास करता है बाबा उसका कल्याण जरूर करते है। इनकी भक्तों में हर धर्म और प्रांत के लोग है, इस आष्टा में हिन्दू मुस्लिम का भेदभाव नहीं है। आईये आपको बताते है साई बाबा से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य जिनके बारे में जानकार आपकी आस्था और बढ़ जाएगी।

1.शिर्डी साईं संस्थान दुनिया के सबसे वैभवशाली मंदिरों में से एक है। यही नहीं भारत की तरह अमेरिका, ब्रिटेन, पाकिस्तान और हांगकांग में भी साईं बाबा के मंदिर है।

2. माना जाता है साई बाबा ने जीवन भर जरुरत मंदों की सेवा की जिसे लोग चमत्कार भी कहते है। बाबा की सेवा में कोई दिखावा नहीं था पर उनके नेक कामों ने हर किसी के दिल में उनके लिए श्रद्धा भाव जाग्रत किये।

3.साई बाबा का असली नाम किसी को नहीं पता। लोग उनके उनके उपदेशों और समाज सेवा में बिताये गए जीवन के लिए याद करते है। साई बाबा ने फकीरों के रूप में अपना जीवन व्यतीत किया।

4. कोई नहीं जानता की साई बाबा किस धर्म के थे, कुछ लोग उन्हें हिन्दू भगवान् नहीं मानते क्योंकि उनकी वेशभूषा उन्हें हिन्दू भगवानों से अलग बनाती है।

5.लोगों का ये भी मानना है की साई बाबा एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए पर उनका 5 साल तक पालन पोषण एक फ़कीर ने इस्लामिक आस्था के साथ किया।

6. माना जाता है साई बाबा के लिए परमात्मा एक थे, जिस वजह से वो मंदिरों में अल्लाह के बारे में गाते थे और मस्जिदों में भजन सुनाते थे।

7.साई बाबा ने शिरडी के करीब एक नीम के पेड़ के नीचे 5 साल बिताये, इस दौरान उन्होंने जंगलों में सन्यासी का जीवन बिताया।

8.उनके बारे में कई किस्से मशहूर है जो आस्था का विषय है और आज भी लोग अगर उनसे दिल से किसी चीज के लिए प्रार्थना करते है तो वह जरूर पूरा होती है।

Related Articles

Back to top button