राष्ट्रीयलखनऊ

सीएमएस के छात्रों ने 99 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर रचा इतिहास

ISC & ICSE achieversआई.सी.एस.ई. व आई.एस.सी. परीक्षा 
लखनऊ। आई.सी.एस.ई. व आई.एस.सी. परीक्षा में सिटी मोन्टेसरी स्कूल का परीक्षाफल पूरे प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ रहा है। सी.एम.एस. के 1638 मेधावी छात्रों ने 90 प्रतिशत से लेकर 99 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर एक नया इतिहास रचा है। इतना ही नहीं, 73 छात्रों ने 97 प्रतिशत से 99 प्रतिशत तक जबकि 369 छात्रों ने 95 प्रतिशत एवं इससे अधिक अंक अर्जित कर अपने ही पुराने कीर्तिमानों को ध्वस्त कर एक नया इतिहास रचा है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि जहाँ एक ओर आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा श्रुति अग्रवाल ने 99 प्रतिशत अंक अर्जित कर ‘यू.पी. टॉपर’ का खिताब अपने नाम किया एवं राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान अर्जित किया तो वहीं दूसरी ओर आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. महानगर प्रथम कैम्पस की छात्रा तेजस्विनी नारायन ने 98.20 अंको के साथ प्रदेश में सर्वोच्च स्थान एवं देश में तीसरा स्थान अर्जित किया है। इस प्रकार, दोनों ही परीक्षाओं में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों ने सफलता की नई इबारत लिखी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस वर्ष आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. से कुल 4905 छात्र बैठे जिनमें से 4842 छात्र उच्च अंको के साथ प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण हुए हैं एवं मात्र 59 छात्र उच्च अंकों के साथ द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए है। इसके अलावा 1 छात्र अनुत्तीर्ण एवं 3 छात्र परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button