Lucknow News लखनऊPolitical News - राजनीति

सीएम अखिलेश यादव अब मुलायम सिंह का घर छोड़ेंगे

img_20161002041813Samajwadi Party के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के बेटे CM अखिलेश यादव अब एक साथ नहीं रहेंगे। अब तक अखिलेश लखनऊ में पांच विक्रमादित्य मार्ग वाले बंगले पर साथ साथ रहा करते थे. पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते मुलायम सिंह यादव को ये घर यूपी सरकार से मि

वैसे तो पांच कालिदास मार्ग का बंगला यूपी के मुख्यमंत्री का सरकारी घर होता है लेकिन अखिलेश यादव यहां कभी नहीं रहे। इस बंगले से वो सिर्फ सरकारी काम काज निपटाते है। किसी से मिलना होता है या फिर प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए अखिलेश इस घर का इस्तेमाल करते रहे है। इसके बगल में उन्होंने जनता दर्शन के लिए अलग से एक हॉल भी बनवाया था।
 अखिलेश यादव का परिवार चार विक्रमादित्य मार्ग के बंगले में रहेगा। घर में मचे घमासान के बाद मुलायम और अखिलेश में बात चीत तक बंद है। कहते है कि एक घर में रह कर भी दोनों एक दूसरे से मिलने से बचते है। पांच विक्रमादित्य मार्ग वाले घर में मुलायम सिंह उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता और छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा रहते है।
सीएम बन जाने के बावजूद अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिम्पल भी यही रहते रहे। लेकिन अब रिश्तों में पड़ी दरार के बाद एक छत के नीचे रहना मुश्किल हो रहा है।
ऐसे में जल्द से जल्द नए बंगले में अखिलेश यादव के परिवार ने जाने का फैसला कर लिया है। पूर्व CM होने के नाते UP में सबको लखनऊ में एक सरकारी बंगला मिलता है। अखिलेश ने चार विक्रमादित्य मार्ग वाला घर इसी नियम के तहत अपने नाम करा लिया है। इसके रंग रोगन और सजाने का काम पिछले साल भर से चल रहा था।
अब जब Family में आपस में ठन गयी है तो अखिलेश ने एक बड़ा फैसला कर लिया है। अब वे अपने पिता से अलग रहेंगे। अखिलेश ने जल्द से जल्द चार विक्रमादित्य मार्ग वाला बंगला रेडी करने का आदेश दे दिया। शुभ मुहूर्त भी तय कर लिया। नवरात्रि में अखिलेश अपने नए बंगले में परिवार संग चले जाएंगे।
 

Related Articles

Back to top button