लखनऊ

सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की 3 छात्राएं भारत सरकार की स्काॅलरशिप के लिए चयनित, प्रत्येक छात्रा को मिलेगी चार लाख रूपये

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस की 3 मेधावी छात्राओं श्रेष्ठा गुप्ता, प्रियांशी यादव एवं कनुप्रिया महाउर को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा चार-चार लाख रूपये की स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. छात्राओं को यह स्काॅलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्रा को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000 रु. अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के इन मेधावी छात्राओं ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2018 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टाॅप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्काॅलरशिप हेतु चयनित किया गया है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की इन मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Related Articles

Back to top button