अन्तर्राष्ट्रीय

सूडान: दो जनजातियों के बीच हुए संघर्ष में 37 लोगों की मौत, 200 घायल

सूडान के पूर्वी क्षेत्र में स्थानीय जनजातियों के बीच के बीच हुई झड़पों में 37 लोगों की मौत हो गई जबकि 200 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक बानी आमेर जनजाति और नूबा जनजाति के बीच पिछले सप्ताह झड़पें हुईं। लेकिन झड़प के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।

देश की नव-गठित संप्रभु परिषद ने रविवार को लाल सागर राज्य के गवर्नर को बर्खास्त कर दिया और संघर्ष के बाद आपातकाल घोषित कर दिया है। साथ ही हिंसा में जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button