टॉप न्यूज़दिल्ली

सेक्स सीडी कांड में दिल्ली पुलिस ने संदीप कुमार को किया कोर्ट में पेश

sandeep-kumar_1472989361दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार को आज कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट में 14 दिन की रिमांड मांगी थी। 
बता दें कि संदीप कुमार को कल गिरफ्तार किया गया था। सुल्तानपुरी थाने में 12 घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस संदीप कुमार के घर की तलाशी भी ली। यह तलाशी अभियान 20 मिनट तक चला था। संदीप कुमार इस मकान में अकेले रहते थे। पुलिस को शक है कि सेक्स वीडियो इसी घर में शूट किया गया था।

वहीं संदीप कुमार की पत्नी ने अपने पति को बेकसूर बताया और सीडी कांड़ को साजिश करार दिया। संदीप कुमार की पत्नी कोर्ट रूम में भी मौजूद रही थी।

इससे पहले कल संदीप कुमार के साथ सेक्स सीडी में ‌नजर आ रही मह‌िला के सामने आने के बाद सरेंडर कर ‌द‌िया था। सेक्स सीडी में दिखने वाली महिला अचानक दो दिन बाद सामने आ गई थी और मह‌िला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।

महिला ने संदीप कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना वाले दिन उसे कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया था। उसके बाद उसे खुद नहीं पता चला कि वह क्या कर रही थी। इसी दौरान इस घटना का वीडियो भी बनाया गया। वह संदीपकुमार के ऑ‌फ‌िस राशन कार्ड बनवाने गई थी।

 

Related Articles

Back to top button