स्वास्थ्य

सेल्फी की सनक से उपजा नया रोग, तकनीक का साइड इफेक्ट

कोलकाता।

l_Selfie-1468204112सेल्फी फीवर के चक्कर में लोगों के हादसों के शिकार होने की खबरें आ रही थीं, अब इसकी वजह से शारीरिक समस्याएं भी बढ़ रही हैं। लोगों मेें सेल्फी की वजह से सेल्फी एल्बो नाम की नई समस्या देखी जा रही है। इसमें हाथों की कोहनी में सूजन और दर्द होता है। एक्सपर्ट की मानें तो, इंसान का हाथ सेल्फी लेने के लिए डिजाइन नहीं किया गया है।

सेल्फी लेते समय बांह जरूरत से ज्यादा ऊपर उठानी पड़ती है। हथेली चेहरे की ओर करने से अंगूठा और गर्दन अप्राकृतिक कोण बनाते हैं। इससे कोहनी से कंधे तक असामान्य तनाव होता है। महानगरों में डॉक्टरों के पास ऐसी बहुत सी शिकायतें आ रही हैं। डॉक्टरों के अनुसार, 25 प्रतिशत स्मार्टफोन यूजर्स सेल्फी एल्बो से पीडि़त हैं।

– सेल्फी के लिए हाथ लंबे समय तक ऊपर उठाने से कोहनी की मांसपेशियों में तनाव होता है। कोई भी असामान्य मुद्रा हड्डियों और पेशियों के लिए दुखदायी हो सकती है। 

Related Articles

Back to top button