जीवनशैलीस्वास्थ्य

सेहत का बेजोड़ साथी है सिंघाड़ा, ये है कई रोगों की अचूक दवा

water-caltrop-562f44e91c8ae_lस्तक टाइम्स/एजेंसी- नई दिल्ली:  मौसमी फल सिंघाड़ा पौष्टिकता से भरपूर होता है। इतना ही नहीं यह कई बीमारियों में भी फायदेमंद साबित होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इन दिनों कई तरह की बीमारियों से बचाने में कारगर होते हैं… सिंघाड़े में पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम, जिंक, विटामिन बी और ई पाया जाता है…

सिंघाड़ा खाने से ठंडक मिलती है। प्यास को बुझाने में भी मददगार है। दस्त होने पर इसका सेवन करना फायदेमंद रहता है। पेट को ठीक करने में सहायक है सिंघाड़ा।
उच्च मात्रा में पोषक तत्व और कम कैलोरी के कारण यह हेल्थ के लिए बहुत बढिय़ा होता है। डीटॉक्सि‍फाइंग होने के कारण इससे पीलिया में आराम मिलता है। इसे खाने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

आयोडीन और मैगनीज जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं सिंघाड़े में। यही वजह है कि सिंघाड़ा खाने से थायरॉइड ग्लैंड की सक्रियता को बूस्ट करने का काम करते हैं। इसमें पॉलीफेनॉलिक और फ्लेवोनॉयड एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके अलावा ये एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-कैंसर गुणों से भी भरपूर होता है।

यह अनिद्रा की समस्या को दूर करने में भी मददगार है। यूरीन से जुड़ी कोई समस्या हो, तो सिंघाड़ा खाएं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button