Health News - स्वास्थ्य

सेहत के लिए फायदेमंद है सूजी, जानिए इसके 9 गुणों के बारे में

sooji-benifits-for-health-56173f32920b6_lसूजी से बनाई डिश अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, क्योंकि इससे आपको मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे…

इससे वजन नहीं बढ़ता। यह धीरे-धीरे पचती है। ऐसे में सूजी से बनी डिशेज खाने के बाद भूख जल्दी नहीं लगती। नाश्ते में सूजी का हलवा या उपमा खाना बेस्ट रहता है। भरपूर एनर्जी मिलती है। दिनभर एनर्जेटिक बने रहते हैं।
दिल के लिए काफी फायदेमंद है सूजी। सूजी खाएं और हार्ट संबंधी समस्याओं का रिस्क कम करें। सूजी ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखती है। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम रहता है। हड्डियों के लिए फायदेमंद है सूजी। इससे मांसपेशियों को भी आराम मिलता है।

 

नर्वस सिस्टम के लिए भी बढिय़ा रहती है सूजी। इसमें मौजूद फॉस्फोरस, जिंक, मैग्नीशियम नर्वस सिस्टम को भी ठीक रखने में मदद करते हैं । एनीमिया से बचना है, तो सूजी खाएं। सूजी में आयरन की भरपूर मात्रा होता है। इससे खून की कमी पूरी होती है। इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। इम्यूनिटी बढऩे से इन्फेक्शन का खतरा भी कम होता है।

 

त्वचा के लिए अच्छी होती है सूजी। प्रोटीन से भरपूर होती है सूजी।  पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मददगार होती है। सूजी में दो प्रकार के फाइबर पाए जाते है घुलनशील और अघुलनशील। घुलनशील फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

 

Related Articles

Back to top button