ज्ञान भंडार

सैनिक अस्पताल के डाक्टरों ने दी युवती को नई जिंदगी

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
2015_10image_01_32_36952797103-lदीमापुर: नागालैंड की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक महिला ने अपने दोनो हाथ खो दिए थे लेकिन दीमापुर के एक सैनिक अस्पताल के डाक्टरों द्वारा महिला का सफल ऑप्रेशन कर उसे नई जिंदगी प्रदान की। मामला यह था कि एक हादसे में मिस नुवाला संगतम नाम की महिला ने अपने दोनों हाथ खो दिए थे लेकिन दीमापुर के सैनिक अस्पताल ने कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण के जरिए महिला को नया जीवन प्रदान किया। आर्मी अस्पताल में युवती के दोनों हाथों को सफल ऑप्रेशन कर जोड़ा गया। महिला अब अपने दोनों कृत्रिम हाथों से आंशिक रूप से काम कर सकती है तथा पूर्ण रूप से स्वस्थ है। इसके लिए महिला ने भारतीय सेना को उसकी मदद के लिए अपना आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button