अपराध

सोते हुए ग्रामीण की गला दबाकर हत्या

  1. परिवारों ने लगाया पड़ोसी पर आरोप

  2. बच्चे की मौत से हुई थी दोनों परिजनों में रंजिश

हरिद्वार(ईएमएस)। बीती रात सोते हुए एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी सुबह परिजनों के जागने पर हुई। घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। पीडित परिजनों ने हत्या का आरोप घर के सामने वाले व्यक्ति पर लगाया। बताया जा रहा हैं कि आरोपी परिवार घर में ताला डाल कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चांदपुर पथरी हरिद्वार निवासी अशरपफ पुत्रा असगर उमर (50) की बीती रात घर सोते हुए गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह परिजन जोकि उैपरी मंजिल पर रहते हैं, उठकर नीचे आये और अशरफ को उठाने का प्रयास किया। लेकिन वह मृत हालत में मिला, जिससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने अशरफ की गला दबाकर हत्या करने का आरोप सामने रहने वाले मुस्लिम व परिजनों पर लगाया। बताया जा रहा हैं कि इसी बात को लेकर दोनों परिजनों में जमकर मारपीट हो गयी। जिसकी जानकारी लगते ही गांव में सनसनी फैल गयी।

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया और पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी परिवार घर में ताला डाल कर फरार हो गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा हैं कि दो माह पूर्व मुस्लिम के परिवार के एक बच्चे की मौत अशरफ के टैक्टर के नीचे आकर हो गयी थी। जिसको लेकर मुस्लिम का परिवार रंजिश रखने लगा। आरोप हैं कि मुस्लिम ने धमकी दी थी कि वह इस घटना का बदला जरूर लेगा। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित परिजनों की ओर से मुस्लिम सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर दी है।

Related Articles

Back to top button