ज्ञान भंडार

सोशल मीडिया पर रोटी बनाते हुए महिला का वीडियो वायरल

नई दिल्ली : इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला रोटियां बनाते हुए दिख रही है। यह वीडियो रातोंरात पॉप्युलर हो रहा है। सोशल मीडिया के जरिए अब तक न जाने कितने लोगों की रातोंरात किस्मत बदली चुकी है और इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं, आप अपनी एक फोटो या एक वीडियो से भी पॉप्युलर हो सकते हैं।

वीडियो लिंक-  https://www.instagram.com/p/CO-TLognv00/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

वायरल हो रहे वीडियो में ये लड़की चूल्हे पर रोटी पकाते हुए दिखाई दे रही है। लेकिन, इसकी खास बात है इसकी सुंदरता। जी हां, लोग इसकी मासूमियत और सुदंरता के फैन हो गए हैं और लोग इसे ‘बॉलीवुड एक्ट्रेस’ तक बता रहे हैं। इस लड़की ने सोचा भी नहीं होगा कि वह अचानक लोगों के बीच छा जाएगी। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं। अब तक लगभग 20 लाख से अधिक लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 35 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। वहीं, लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button