स्वास्थ्य

हर रोज नहाना भी हमारी सेहत के​ लिए नुकसानदायक हो सकता है

दस्तक टाइम्स एजेन्सी/ 12548972_821251914663482_5398798430422031009_n-1454057373
वैसे तो रोज नहाना अच्छी बात है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हर रोज नहाना भी हमारी सेहत के​ लिए नुकसानदायक हो सकता है। यह बात एक रिसर्च में सामने आई है।
 
ब्रिटेन के एक अखबार में छपी एक रिपोर्ट के की माने तो, जो लोग रोज नहाते हैं वो बीमार पड़ सकते हैं, क्योंकि हमारे ऐसा करने से एक खास प्रकार का तेल शरीर की त्वचा के साथ धुल जाता है, जो शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है।
 
ऑस्ट्रेलियन कॉलेज में डर्मोटोलॉजी के अध्यक्ष प्रोफेसर स्टीफेन शुमैक ने तर्क दिया कि हमारा शरीर प्राकृतिक तौर पर एक तैलीय पदार्थ निकालता है जो हमारी त्वचा की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक होता है। अत्यधिक नहाने या धोने से त्वचा को वह तैलीय पदार्थ नहीं मिल पाता। ऐसे में त्वचा संबंधी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है।
 
प्रोफेसर स्टीफेन शुमैक के मुताबिक आपको तभी नहाना चाहिए जब आपको जरूरत महसूस हो। उनके अनुसार हर दिन नहाना इच्छा नहीं बल्कि सामाजिक दबाव भी बन गया है।
 
यह रिसर्च रिपोर्ट पश्चिमी देशों के लोगों को ध्यान में रखकर प्रकाशित की गई हो सकती है क्योंकि भारत में लोग नहाने से पहले या बाद में अपने शरीर पर तेल या क्रीम लगाते हैं, जबकि पश्चिमी देशों में ऐसा नहीं किया जाता और इस तरह से अगर वह रोज नहाएंगे तो उनके शरीर में धब्बे और दर्द होने लगता है।

Related Articles

Back to top button