अजब-गजब

हवाई जहाज से भी महंगा है यह कुत्ता


नई दिल्ली : एक डॉग ऐसा है जिसका मूल्य 15 से 30 करोड़ रुपए है। इतनी बड़ी रकम से एक छोटा हवाई जहाज खरीदा जा सकता है। राजस्थान की राजधानी जयपुर के दशहरा मैदान में एक डॉग शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देश-विदेश की 40 ब्रीड के 200 से अधिक कुत्तों ने भाग लिया था। लेकिन सभी की नजरें तिबेतियन मस्टीफ ब्रीड के डॉग पर टिकी हुई थी। इस ब्रीड की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 15 से 30 करोड़ है। 30 करोड़ में एक छोटा हवाई जहाज खरीदे जा सकते हैं। शो में करोडों की कीमत वाला तिबेतियन मस्टीफ दिल्ली से आया था। इसे चीन में ऑक्शन के जरिए खरीदा जाता है। इस तिबेतियन मस्टीफ का जितना महंगा दाम है, उतना ही इसे रखना भी महंगा है। इसे 24 घंटे एसी में रखना होता है। इसके अलावा 15 दिन में स्पा करवाना होता है। इसका खाना जर्मनी से और बादाम ईरान से मंगवाए जाते हैं। इसका साइज 32 इंच होता है और वजन करीब 70 से 80 होता है।

Related Articles

Back to top button