जीवनशैली

हाथों में मेहंदी लगाने से पहले जरा इधर गौर फरमाएं

मेहंदी है रचने वाली आपने यह गाना तो सुना ही होगा। खास अवसरों पर महिलाओं के मेहंदी लगाने की परंपरा सालों पुरानी है। मेहंदी लगाना न केवल सोलह श्रृंगार में से एक है, बल्क‍ि इसे शुभ शगुन के तौर पर भी देखा जाता है। यहीं कारण है कि शादी हो या घर में अन्य और शुभ आयोजन हाथों में मेंहदी रचाए बिना पूरा नहीं माना जाता है। हाथों में मेहंदी तभी खूबसूरत लगती है, जब उसका रंग गहरा हो और यह सही से रची हो। l_mehndi-1470390221

अगर मेहंदी का रंग गहरा नहीं होता है तो चाहे कितनी ही खूबसूरत डिजाइन बनाई हो वो नजर नहीं आती है। ऐसे में सबसे जरूरी होता है मेहंदी को घोलने व लगाने की विधि की जानकारी होना। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो तो इन उपायों को अपनाएं: 

1. मेहंदी लगाने से पहले सबसे जरूरी है कि वो अच्छे से मिली हुई हो। इसके बाद कोण बनाकर हाथों में मेहंदी लगाएं। कम से कम पांच से छह घंटे के लिए मेंहदी को हाथों पर लगा रहने दें। 

2. मेहंदी सूखने के बाद नींबू और चीनी के घोल के इस्तेमाल से भी मेंहदी का रंग गहरा चढ़ता है। इसे लगाने से मेहंदी ज्यादा देर के लिए हाथों में चिपकी रहती है और इससे उसका रंग गहरा हो जाता है। 

3. फ्राइंग पैन में लौंग की कुछ कलियों को डालकर हाथ पर उनका धुंआ लेना भी एक कारगर उपाय है. ऐसा करने से मेंहदी का रंग गहरा हो जाता है। 

4. मेहंदी छुड़ाने के बाद सरसों के तेल को हाथों पर मल लें। 

5 मेहंदी को छुड़ाने के लिए साबुन का उपयोग नहीं करें। इसके अलावा विक्स लगाने से भी मेहंदी का रंग गहरा आता है।

 
 

Related Articles

Back to top button