स्वास्थ्य

हाथ-पैर का कांपना हो सकता है बड़ी बीमारी का कारण, जानिए

व्यक्ति के शरीर में कई तरह की समस्याएँ होती है, जिनसे आए दिन वह परेशान रहता हैं।ऐसी ही एक समस्या होती है हाथ-पैर का कांपना, जो कई लोगों में सामान्य तौर पर देखी जा सकती हैं। अक्सर देखा गया है कि कोई भी काम करते समय या आराम करते हुए भी हाथ-पैर कांपने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता हैं, तो इसे सामान्य में ना ले, क्योंकि यह कई गंभीर समस्या का कारण बन सकता हैं। जी हाँ, हाथ-पैर का कांपना गंभीर बिमारियों का संकेत देता हैं। तो आइये अज हम बताते हैं आपको इसके पीछे का कारण।

* हाई ब्लड प्रैशर

हाई ब्लड प्रैशर होने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिसके कारण हाथ पैर कांपने लगते हैं। ऐसे में आपको ब्लड प्रैशर चेक करवाना चाहिए।

* लो ब्लड शुगर

लोग ब्लड शुगर के कारण भी हाथों-पैरों में कंपन होने लगती है। क्योंकि ब्लड शुगर लो होने से बॉडी का स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है।

* विटामिन बी12 की कमी

हाथों और पैरों का कापंना विटामिन बी12 की कमी का संकेत भी हो सकता है। क्योंकि इस दौरान शरीर और हड्डियों में कमजोरी आ जाती है।

* एनीमिया

एनीमिया की समस्या के कारण भी हाथों-पैरों का कांपना आम बात है। क्योंकि एनीमिया की समस्या में बॉडी में खून की कमी हो जाती है और इससे कमजोरी भी आ जाती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।

* स्ट्रोक के कारण

स्ट्रोक की प्रॉब्लम होने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है, जिसके कारण हाथ-पैर कांपने लगते हैं।

* स्ट्रेस लेना

शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का लेवल बिगड़ने से स्ट्रेस बढ़ने लगता है। इसके कारण शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी बिगड़ जाता है, जिससे हाथ-पैर कांपना शुरू हो जाते हैं।

* ट्रेमर

ब्रेन में न्यूरोट्रान्समीटर केमिकल लीक होने के कारण भी हाथ-पैर कांपने की समस्या हो सकती हैं। इसे ट्रेमर की समस्या भी कहा जाता है। ऐसे में आपको तुरंत चेकअप करवाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button