उत्तर प्रदेश

हार के डर से जनता के बीच नहीं गई सपा-कांग्रेस : केशव

लखनऊ : यूपी निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार यानि 1 दिसंबर को जारी है। जिसमें लगभग बीजेपी को ही बढ़त मिल रही है। वहीं इसी बीच प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हार के डर से सपा और कांग्रेस के लोग जनता के बीच नहीं गए हैं। इस दौरान केशव मौर्या ने कहा कि भाजपा ने बेहतरीन काम किया है। जिसके चलते रुझान हमारे अनुकूल दिख रहे हैं। भाजपा बनाम अदर्स 2014 से ही शुरु हो गया था और अभी ये आगे भी चलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास हमारे साथ है। उन्होंने कहा कि परिणाम को हम परिणाम मानेंगे, लेकिन जनता का मैं हृदय से वंदन करता हूं। यह कार्यकर्त्ताओं की मेहनत को मेरा प्रणाम है। परिणाम आने तक पिछले चुनाव से हम काफी आगे होंगे। पीएम हमारे सर्वोच्च नेता हैं। योगी जी हमारा नेतृत्व कर रहे हैं तो उनकी भी चर्चा होना स्वाभाविक है। 2019 तक हम काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का काम और संगठन की ताकत दोनों पर ये परिणाम आ रहा है। हमने अच्छे से अच्छा काम करने की कोशिश की है। अगर विपक्ष सिम्बल पर प्रत्याशी नहीं लड़ाते तो सवाल समझ आता। जहां भी कमल के फूल पर कोई चुनाव लड़ रहा है वहां-वहां उसे खिलाने के लिए हम काम करेंगे। नगर पालिका और नगर पंचायत की पिछली सीटों से तुलना करिए, हम बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button